येशु मसीह देता ख़ुशी

 येशु मसीह देता ख़ुशी



येशु मसीह देता ख़ुशी,

करे महिमा उसकी,

पैदा हुआ बना इंसान,

देखो भागा शैतान,

ला - ला - ला - ला  - २


नारे लगाओ जय गीत गाओ, 

शैतान हुआ परेशान

ताली बजाओ, नाचो गाओ,

देखो भागा शैतान - २


गिरने वालो उठो चलो, 

येशु बुलाता तुम्हे 

छोड़ दो डरना, अब काहे मरना,

जिंदा हुआ है येशु - २


झुक जाएगा आसमा एक दिन, 

येशु राजा होगा बादलो पर

देखेगी दुनिया, शान मसीह की,

जुबां पे होगा एक गीत सभी के - 2