इंसान को केवल रोटी के लिए ही नही जीना है,
बल्कि ईश्वर के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना ही असली जिंदगी है।
जिस प्रकार माता अपने पुत्र को शांति देती है,
ठीक उसी प्रकार में भी तुम लोगों को शांति दूंगा।
आवश्यकता से अधिक धन रखना,
आपको अशांति के अलावा कुछ नही दे सकता है।
आप आने वाले कल के बारे में सोचकर कभी भी चिंतित मत होना,
क्योंकि हर दिन की अपनी परेशानी होती है,
और वह परेशानी उसी दिन के खत्म होने के साथ चली भी जाती है।
एक दुसरे की सेवा करना ही हमारा धर्म है,
जो लोग दुसरो की मदद करते है ईश्वर उन्हीं की मदद करते है,
इसलिए मन से स्वार्थ और लालच की भावना का त्याग कर देना ही उचित है।
अगर आप सही होना चाहते है,
तो अपनी सारी सम्पति का त्याग करके मेरे शरण में चले आओ,
क्योंकि स्वर्ग में तुम्हे खजाना मिलेगा।
हर कोई जो स्वयं की प्रशंशा करता है उसे विनम्र किया जाएगा,
और हर कोई जो स्वयं को विनम्र करता है उसकी प्रशंसा होगी।
उनसे आप कभी मत डरना जो शरीर को मारते है परन्तु आत्मा को नही मार सकते है,
लेकिन उनसे आप जरुर डरना जो आत्मा और शरीर दोनों को नरक में दुःख दे सकता है।
डॉक्टर की जरूरत स्वस्थ आदमी को नही होती है,
बल्कि बीमार आदमी को होती है,
में पवित्र लोगों को बुलाने के लिए नही,
बल्कि पापियों के पश्चाताप के लिए आया हूं।
मैं मार्ग हूँ, सत्य हूँ और जीवन हूँ,
मेरे पास आये बिना कोई ईश्वर तक नही पहुंच सकता है।
जीसस क्राइस्ट कोट्स इन हिंदी
हत्या न करना, आवश्यकता से अधिक धन न रखना, कभी चोरी नही करना,
और झूठ का साथ न देना ही ईश्वर की आज्ञा का पालन करने के समान है।
यीशु मसीह के अनमोल विचार
सभी लोग मेरे सामने झुकेंगे,
और सभी लोग ईश्वर की महिमा का गुणगान करेंगे।
यीशु मसीह के विचार
ध्यान से देखो, मैं दरवाजे पर खड़ा हूँ और आपका दरवाजा खटखटा रहा हूँ,
अगर कोई मेरी आवाज सुनकर दरवाजा खोलता है तो मैं अंदर आऊंगा और उसके साथ भोजन करूँगा और वो मेरे साथ करेगा।
ईशा मसीह के उपदेश
जिस किसी ने मेरे नाम के लिए अपने घरों या भाइयों, बहनों या पिता, माता या लड़के-बच्चों, खेतों को छोड़ दिया है,
उसको सौ गुना मिलेगा और वह अनंत जीवन का अधिकारी होगा।
यीशु मसीह के वचन
यदि कोई इंसान अपनी आत्मा खोकर पूरी दुनिया पा लेता है,
तो उसका क्या लाभ होगा।
मैं शांति तुम्हारे लिए छोड़ता हूँ,
अपनी शांति मैं तुम्हें प्रदान करता हूँ,
मैं तुम्हें उस तरह नही देता जिस तरह संसार देता है,
अपने हृदय को चिंता में मत डालो और चिंतित मत हो।
मेरी अनुग्रह तुम्हारे लिए बहुत है,
क्योंकि मेरा बल निर्बलता समाप्त करता है।
तुम्हें बुरे काम और व्यभिचारिता नही करनी चाहिए,
कभी भी हत्या,चोरी और लालच जैसे बुरे काम नही करना चाहिए,
सदैव सच्चाई और ईमानदारी की राह पर चलते हुए दुःखी लोगों की भलाई के लिए काम करना चाहिए।
जो भी मांगता है, उसे दिया जाता है,
जो ढूँढता है उसे मिल जाता है,
और जो खटखटाता है, उसके लिए द्वार खोला जाता है।
जब तू दान करे तो जो तेरा दाहिना हाथ करता है,
उसे तेरा बांया हाथ न जानने पाए, ताकि तेरा दान गुप्त रहे,
और तब तेरा पिता जो गुप्त में देखता है, तुझे प्रतिफल देगा।