नदियाँ ताली बजाए | Nadiya Taali Bajaye Lyrics in Hindi - Filadelfia Music

नदियाँ ताली बजाए 

 

राज्य राज्य के लोग स्तुति करें

क्योंकि यीशु राजा हुआ

देश देश के लोग आनन्द करें

क्योंकि यीशु राजा हुआ


नदियाँ ताली बजाए पहाड़ झूम उठे

मैदान प्रफुल्लित हों समुद्र गरज उठे


तेरी करूणा कैसी अनमोल है

तेरी सच्चाई आकाशमण्डल में है

तेरी धार्मिकता ऊँचे पर्वत समान

तेरे सारे नियम अथाह सागर समान


नदियाँ ताली बजाए पहाड़ झूम उठे

मैदान प्रफुल्लित हों समुद्र गरज उठे


यहोवा महान और स्तुति के योग्य है

आओ सराहो मिलकर उसको भजें

उसके सामर्थ की कोई तुलना नहीं

उसके प्रेम की कोई सीमा नहीं


नदियाँ ताली बजाए पहाड़ झूम उठे

मैदान प्रफुल्लित हों समुद्र गरज उठे


आकाश आनंद करें

पृथ्वी मगन हो

सारे लोग जयजयकार करें

और नाम उसका ऊँचा करें


नदियाँ ताली बजाए पहाड़ झूम उठे

मैदान प्रफुल्लित हों समुद्र गरज उठे


Music Video of Nadiya Taali Bajaye


Song: Nadiya Taali Bajaye
Lyrics: Paul Thomas Mathews and Christy Paul
Singer: Paul Thomas Mathews, Christy Paul, James Bovas, Iyob Mavchi 
Music Production: Filadelfia Music