शालोम - Shalom Lyrics in Hindi | Christmas New Song 2021

Shalom Lyrics in Hindi Christmas


बड़े आनंद का सुसमाचार, हम सब के लिए है

उद्धारकर्ता यीशु मसीह, दुनिया में आया है


वो ही मसीहा है, यीशु मसीहा है


शांतिदाता यीशु जन्मा है

मुक्तिदाता यीशु जन्मा है


स्वर्ग का परमेश्वर, मानव रूप लेकर

दुनिया में आया है, हमें पाप से बचाने को


वो जग का तारणहार, सनातन प्रभु है

प्रेम और सच्चाई से, सदा राज वो करता है


दुःख में रहने वाले अब आनंद पाएंगे

अन्धेरे में रहने वाले अब ज्योति पाएंगे


बोझ से दबे हुए लोग, अब विश्राम पाएंगे

निराशा में डूबे हुए, अब आशा पाएंगे


Christmas New Song 2021