पवित्र मुझे बना दे प्रभु Pavitra Mujhe Bana De Prabhu Lyrics in Hindi Christian Song | Filadelfia Music

पवित्र मुझे बना दे प्रभु


पवित्र मुझे बना दे प्रभु 
शुद्ध मुझे कर दे प्रभु 
ताकि तेरे जैसा दिखूं

शरीर की अभिलाषाओं पर
शैतान की सारी ताकत पर   
विजय मैं पाऊं, जय मैं पाऊं 
ताकि तेरे जैसा दिखूं 

तेरा वचन मेरे दिल में रखूं
प्यार मैं तुझसे ही करूँ  
प्रार्थना में बल मैं पाऊं   
ताकि तेरे जैसा दिखूं

तेरा हाथ सदा मुझ पर रहे, 
तेरी अगुवाई में नित मैं चलूं
संगति में तेरी, पवित्र आत्मा मैं बढूं 
ताकि तेरे जैसा दिखूं

Pavitra Mujhe Bana De Prabhu Hindi Christian Song